रितेश गुप्ता, थांदला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर 134 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, न्यायोचित व अखंड भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस ने देश को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई व देश में आधुनिकता का समागम कर अपनी अनेकता में अखंडता को कायम रखा। कांग्रेस पार्टी ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशीला रखी। आज हमारे कांग्रेस के नेताओं ने हमें कुछ बेशकीमती वस्तु प्रदान की है और हमारे ऊपर यह जिम्मेदारी है कि हम उस विरासत का पालन पोषण करें ओर उसका नवनिर्माण कर एक नया अध्याय लिखे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर,चैनसिंह डामोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, काऊ जैन, कमालुद्दीन शेख, युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, आईटी सेल अध्यक्ष हरीश पंचाल, बसंतीलाल पाटीदार, रसूल डामोर, मीठूसिंह गणावा, श्रीमंत अरोरा, रमेश सिंगाडिय़ा, सरपंच रालू वसुनिया, शंकर डामोरस रूसमाल मैडा़, रामू वर्मा, थावरसिंह वसुनिया, रतनसिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने किया एवं आभार शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *