नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट अब से कुछ देर पहले जारी कर दी है, इस लिस्ट में कुल 12 नाम है एवं झाबुआ अलीराजपुर रतलाम लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को पुनः मौका दिया गया है। कांतिलाल भूरिया झाबुआ रतलाम लोकसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, उनके साथ एक नाम रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत का भी चल रहा था लेकिन अंतत राष्ट्रीय नेतृत्व ने कांतिलाल भूरिया पर एक बार पुनः विश्वास किया है एवं उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। Post navigation मुख्यमंत्री 23 मार्च को राणापुर में, ये रहेगा उनका कार्यक्रम आदिवासी वेशभूषा वाले चुनावी काका, चुनावी काकी के पोस्टर पर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने ली आपत्ति