आलीराजपुर । जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया की जोबट मे चांदी की दिन दहाड़े हुई डकैती तथा मातृ शक्ति पर जानलेवा हमले का आज शनिवार को पुलिस प्रशासन ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज कृत्य के अपराधियो को भी गिरफ्तार करने की खबर है। पुलिस की इस सफलता पर कांग्रेस और जिले के व्यापारी तथा आमजनो में खुशी का माहौल हैं। 

पटेल ने पुलिस अधिकारियो तथा कर्मचारियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाईयाँ देकर आभार माना है। श्री पटेल ने आभार जताते हुवे जिले की शानदार आमजनता, समस्त व्यापारी वर्ग, मीडिया बंधु और कांग्रेस के सभी नेताओं तथा साथियों का, जिन्होंने जिले में बढ़ते अपराध को रोकने हेतु कांग्रेस के जिला बंद के आह्वान को सफल बनाया था उनका धन्यवाद माना ओर आज पुलिस की विशेष मेहनत से सुनियोजित डकैती और हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के आरोपीयो को पकड़े जाने के रुप में हुई है। इन अपराधियो को कड़ी सजा मिले तथा फरियादी को उसका पुरा माल प्राप्त हो एवं जिले में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को रोके। ऐसा पुलिस अधिकारियो से आग्रह ओर निवेदन है।