रितेश गुप्ता थांदला
संविधान निर्माता व भारत के प्रथम विधि मंत्री भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 127वीं जन्मतिथि मनाई जाएगी। थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर 14 अप्रैल सुबह 10.30 बजे देश के महान नेता व व्यक्तित्व के धनी डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जन्मतिथि के उपलक्ष्य में कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई जाएगी। तत्पश्चात श्रदांजली अर्पित की जाएगी। उक्त आयोजन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, समस्त कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *