आलीराजपुर ब्यूरो। भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि आलीराजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। गांधी जी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। कांग्रेस कार्यालय टॉकीज चौराहा पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किए गए देश हित में उनके योगदान के लिए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल. युवा नेता तरुण मंडलोई, खुर्शीद अली दीवान, अज़हर चंदेरी, राहुल परिहार, अनिल श्रीवास्तव, चितल, अनूप शोमानी, सुरेश सारडा, प्रदीप सोनी, सुरेश परिहार, राजेंद्र गुड्डू, इरफ़ान मंसूरी, प्रमोद भाटी, मनीष चौहान, नविन सिंग, कमलेश कलेश, धनशिंग चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे। Post navigation झाबुआ जिले में कोरोना के 93 मरीज कोरोना पॉजिटिव जिले के 400 कर्मचारियों का रुकेगा वेतन