रितेश गुप्ता थान्दला थांदला स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी थांदला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे नवीन कृषि उपज मंडी थांदला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह एवं बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व सांसद कांतिलाल भूरिया, क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेशचन्द्र जैन, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में उचित मार्गदर्शन देंगें। कांग्रेस कमेटी ने समस्त कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीगण, नेताओं एवं क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Post navigation मुमुक्षु भाई मयंक पावेचा की दीक्षा व अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव पत्रिका का किया मुहूर्त नववर्ष पर कालिका माता मंदिर से निकाली कलशयात्रा