रितेश गुप्ता, थांदला भारतीय युवा कांग्रेस के झाबुआ जिला अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश पर स्थानीय विधानसभा अध्यक्ष युवा नेता राजेश डामोर व प्रदेश सचिव मनीष बघेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने थांदला विजय स्तम्भ पर भारत चीन बॉर्डर पर भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा करते शहीद हुए देश के जाबांज वीर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रणबांकुरों की शहादत को नमन करते हुए कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। इस अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश डामोर ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सीमा पर तैनात हमारे जाबांज सैनिक की बहादुरी से आज हम सुरक्षित है उनकी शहादत को हमेशा हिंदुस्तान याद रखेगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष बघेल ने कहा कि शौर्य का प्रतीक नगर का विजय स्तम्भ आज गवाह बना है कि सीमा पर तैनात सैनिक अकेले नही है उनके साथ पूरा देश खड़ा है। देश रक्षा की मिसाल से आज सैनिक पूरे देश के लिये स्वाभिमान है हमें अपने जाबांज सैनिकों पर गर्व है उन्हें नमन। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर भाबोर, पार्षद आनंद चौहान, असंगठित जिलाध्यक्ष कादर शेख, महेंद्र नागर, श्रीमंत अरोड़ा, हरीश पंचाल, कमालुद्दीन शेख, सुनील चरपोटा, रुसमाल मेड़ा, चतरू खोखर, शंकर डामोर, उदयसिंग डामोर, बबलू वसुनिया, मसूल भूरिया, मुकेश डामोर, मलसिंग भाबर, कान्हा डामोर सहित सरपंच, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एनएसयूआई कार्यकर्ता आदि उपस्थित होकर सभी कांग्रेस सदस्यों ने वीर सैनिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता के जयकारे लगाए। Post navigation डावर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं से सहायक आयुक्त को करवाया रूबरू बिजली कटौती एवं आंख मिचोली को लेकर जिला कांग्रेस बिजली अधिकारियो को पुष्प भेटकर करेगी सम्मान – महेश पटेल