अलीराजपुर लाईव डेस्क 69वे गणतंत्र दिवस पर कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल सह छात्रावास साजनपुर का कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने दौरा किया । साजनपुर पहुच कर कलेक्टर ने बालिका छात्रावास की मध्यान भोजन की जाच की व होस्टल की गुणवत्ता देखी। होस्टल व माध्यम भोजन की गुणवत्ता देख प्रसन्नता जाहिर की । कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने होस्टल का निरीक्षण करते हुये हुए बालिकाओ से मिले ओर बालिकाओं से चर्चा की । साथ ही सबरे बालिकाओं से सबरे उठने से लेकर नाश्ते व भोजन रोज क्या दिये जाने के बारे मे जानकारी पूछी । साजनपुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में जिले के कलेक्टर गणेश शंकर के साथ एसपी विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, सहायक आयुक्त सतीश सिह, कठठीवाडा जनपद अध्यक्ष भदु पंचाया, सीईओ कटठीवाङा, बीआर सीएस जाटव सहित जिले के अधिकारीगण हॉस्टल पहुँचकर अच्छे कायॅ के चलते अधीक्षिका समज यादव को आईएसओ सर्टिफ़िकेट दिया ओर साथ ही कलेक्टर सहित सभी अधिकारीयो ने बालिकाओं के साथ मध्याह्न भोजन लिया । Post navigation आगम विशारद बुद्ध पुत्र प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी-सुभेष मुनिजी-चंद्रेशमुनिजी का जयकारों के साथ हुआ मंगल प्रवेश जनहितैषी युवक मंडल ने नगर में चलाया सफाई अभियान