आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के द्वारा सोंडवा तहसील के ग्राम साकडी स्थित निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल का भ्रमण कर निरीक्षण किया । इस दौरान मॉडल स्कूल साकडी के छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प माला पहनाकर कलेक्टर डॉ बेडेकर का स्वागत किया । सीएम राइस स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिया की शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार ही निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित नक्शे अनुरूप भवन एवं स्कूल परिसर का निर्माण करें । इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने निर्माणधीन क्लास रूम , प्रयोगशाला , कैंटीन आदि का निरीक्षण किया । उन्होने संबंधित निर्माण एजेसी के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण सर्वप्रथम पूर्ण किया जाए । Post navigation हिंदू युवा जनजाति संगठन और टंट्या भील मामा समिति ने जन्माष्टमी मटकी फोड़ का आयोजन किया प्रभारी मंत्री संपतिया उइके इस दिन आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेगी