भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के आदेश की अवहेलना की जा रही है। कलेक्टर ने 9.1. 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी एवं लिपिक के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई थी। उसके पश्चात 25.1.2025 तक समस्त डीए, एरियर का भुगतान कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना था लेकिन प्रस्तुत नहीं किया गया। बावजूद प्राथमिक शिक्षक का भुगतान जो कि अभी तक नहीं हुआ है। इसके चलते छोटे स्तर पर शिक्षक आज भी डीए एरियर को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूतर है। मामले में सहायक आयुक्त संजय परवाल का कहना है कि आगे से ही समस्या आ रही है। जबकि बीईओ विनोद कुमार कोरी ने कहा अभी में बाहर हूं आकर बात करता हूं। Post navigation पीएमश्री कन्या उमा विद्यालय में केरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन सब्जी बेचकर घर चलाने वाली लाडली बहनें परेशान, व्यापार करने नहीं है उचित स्थान