मंयक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ (अलीराजपुर) जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया ने आज आंबुआ में हाट बाजार में अपने अनेको समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया तथा हाट बाजार में आए ग्रामीणों से कांग्रेस को जिताने की अपील की । आंबुआ बस स्टैंड क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलावती भूरिया तथा उनके साथ डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, रमेश बघेल, अमरसिंह, नारायण सिंह चौहान, अमानुल्लाह पठान, कनु गोयल, मगनसिंह तड़वी, प्रेमसिंह आदि अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से भी कार्यकर्ताओं ने बाजार में भ्रमण किया तथा कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर वोट देने की अपील की। निर्दलीय प्रत्याशी विशाल रावत की माता सुलोचना रावत ने आज आंबुआ कार्यालय पर आकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया । वहीं भा.ज.पा के प्रत्याशी माधोसिंह डावर ने भी दोपहर 3:30 बजे अपने समर्थकों सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में रैली के रूप में जनसंपर्क किया, जिसमें आंबुआ बोरझाड़, पनवानी, बड़ी, आजाद नगर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए तथा भा.ज.पा को जिताने का आव्हान किया । Post navigation मुकेश पटेल के समर्थन में उमडा जन सैलाब, रैली निकाल कर किया जनसंपर्क जिले में मतदान का प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर सीईओ ने कार्यशाला में दिए टिप्स