रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा के टिकट वितरण की घोषण उपरान्त कलसिंह भाबर खेमे में उत्साह का माहौल नजर आया। नगर के पिपली चौराहे पर भाजपा का टिकट मिलने व विधायक कलसिंह भाबर को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर जमकर खुशियां मनाई गई। इस मौके भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा तथा भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर को मिठाई खिला कर बधाई दी। अवसर पर कलसिंह भाबर ने प्रदेश संगठन को धन्यवाद दिया व कहा कि मुझे टिकट सिर्फ मेरे कार्यकर्ताओं की ताकत कि वजह से मिली है व आगे भी चुनाव के दौरान यही ताकत भाजपा को जीत दिलाएगी। Post navigation थांदला विधानसभा से आज आठ अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन फार्म नगर विकास समिति ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को छुड़ाने पर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान