रितेश गुप्ता, थांदला देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महा पर्व के मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत थांदला विकास खंड के समस्त विभाग के कर्मचारियों द्वारा एवं अधिकारी द्वारा अधिक से अधिक मतदाता जागरुक हेतु थांदला विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जुवान सिंह बघेल, तहसीलदार गणपत सिंह डावर एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी डोडियार सभी प्राचार्य सभी आशा कार्यकर्ता है। फॉरेस्ट विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन रखा गया। रैली के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाता मतदान करे, रैली का आयोजन तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होती हुई अंबिका चौराहा पर समाप्त हुई कर्मचारियों द्वारा नारो के साथ ‘सारे काम छोर दो सबसे पहले वोट दो’ जन जन की है यही पुकार, वोट करे अबकी बार। तत्पश्चात सहायक रिटर्निंग आफिसर बघेल द्वारा सभी कर्मचारियों को को मतदाता जागरुकता के विषय में शपथ दिलाई। निर्वाचन मीडिया मानिंटरिग प्रभारी संजय कुमार धानक द्वारा बताया गया। इस अवसर पर एमसी गुप्ता, एसएन श्रीवास्तव, कोषालय अधिकारी चौहान, मनीष पालीवाल,चुनाव प्रभारी महेंद्र उपाध्याय, अमित त्रिवेदी गौरव चौहान, दिव्या चरपोटा, पुष्पा डोडियार, विजय पोरवाल, थॉमस चरपोटा, आदि कर्मचारी उपस्थित होकर रैली में भाग लिया। Post navigation सैयद गैबनशाह वली रहमतुल्लाह अलैह का पांचवा उर्स शुक्रवार से शुरू सयुंक्त अध्यापक वर्ग ने की उपकोषालय अधिकारी की शिकायत, वेतन समय पर न करने एवं सही वेतनमान से भुगतान न करने की की शिकायत