शान ठाकुर, पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करवड़ के समीप शुक्रवार शाम कपास से भरा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान चालक के दोनों पैर ट्रक के नीचे फंस गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रतलाम-झाबुआ मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर मार्ग संकरा और अव्यवस्थित हो गया है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा कई स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। Post navigation अधिवक्ता वागेश सामवेदी की प्रभावी पैरवी रंग लाई, तीन वर्षों से साइबर लियन में फंसे लाखों रुपये से हटेगा प्रतिबंध, न्यायालय ने जारी किए आदेश आधी रात में राजगढ़ क्षेत्र से आये लोगो ने महिला के साथ की मारपीट, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट