आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में कपास से भरे व्यापारी हसन भाई ताहेर अली के गोडाउन वाले मकान में आग लग गई। मकान में बाहर से लगे ताले का नकुचा तोड़ कर आग बुझाई गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद के दो फायर ब्रिगेड पहुंचीऔर आग बुझा दी। बड़ा हादसा टल गया। पलक झपकते ही पूरे मकान में रखा कपास जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि मकान से धुआं निकलता देख रहवासियो ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। भरा कपास जलकर खाक लाखो का नुकसान। मौके पर एसडीएम सखाराम यादव, पटवारी भुरसिंह डावर पहुंच गए थे। आग बुझने के बाद बचा हुआ कपास निकालने लिए बाहर निकाला गया। Post navigation आजाद नगर भगोरिया हाट में मे भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक गैर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ी