थांदला। जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा 29 जनवरी को ग्रुप के सदस्यों के लिये कपल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भंसाली टाउनशिप पर किया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। ग्रुप के अध्यक्ष महावीर गादिया एवं सचिव अमित शाहजी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में ग्रुप के बत्तीस कपल द्वारा भाग लिया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के सदस्यों द्वारा सामूहिक रुप से नवकार महामंत्र के जाप से तथा राष्ट्रगान से की गई। सभी भाग लेने वाले 32 कपल को 8 टीमो में विभक्त करते हुऐ उनके बीच आपस मे नॉक आउट मैच करवाये गये। ग्रुप के  कोषाध्यक्ष अभिषेक मेहता ने बताया कि फाइनल मैच टीम गौरव दीपिका लोढ़ा, चिराग श्रद्धा घोड़ावत, मनीष रुपाली चोपड़ा, अनुलेश आयुषी श्रीश्रीमाल तथा टीम अमित शिल्पा शाहजी, अक्षय सोनिया जैन, सम्यक दिव्या मेहता, अर्पित मुस्कान मेहता की टीम के बीच मे खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अमित शाहजी की टीम द्वारा 87 रन बनाये गये, गौरव लोढा की टीम द्वारा  लक्ष्य 4 बॉल शेष रहते ही हासिल कर लिया गया। इस प्रकार गौरव लोढा की टीम को विजेता तथा अमित शाहजी की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।  मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पुरुष वर्ग में चिराग घोड़ावत (बॉलिंग), गौरव लोढ़ा (बैटिंग) को दिया गया। इसी प्रकार महिला वर्ग में वीमेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रुपाली चोपड़ा को दिया गया। संचालन एवं कमेंट्री अनुदीप छाजेड़ तथा ग्रुप के पीआरओ शशांक पोरवाल द्वारा किया गया। मैच में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन करने के लिए जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन इंदौर के जॉइंट सेक्रेट्री जय खुशबू भंडारी झाबुआ विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य चंद्रकांत पीचा, श्रेणिक गादिया, अरुण गादिया, चंचल भंडारी, अनुदीप छाजेड़, अंकित भंसाली, मयंक पावेचा, अंजल शाहजी, अंकित लोढा, हितेश पावेचा, नितेश बोथरा, वैभव छिपानी, हर्षित मिंडा आदि दंपत्ति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *