विजय मालवी, बड़ी खट्टाली स्थानीय कन्या हाई स्कूल में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत तथा कलेक्टर सुरभि गुप्ता की मंशा के अनुरूप जोबट अनु विभाग के एसडीएम अखिल राठौड़ ने कन्या हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण स्काउट गाइड के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी, प्राचार्य दिलीप गणेश एवं स्टाफ उपस्थिति था। इस अवसर पर विशेष रूप नायब तहसीलदार वंदना किराड़े एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि पौधारोपण एक मध्यप्रदेश शासन का कार्यक्रम है तथा वृक्षों देखभाल करना स्टाफ के साथ ही साथ छात्राओं का भी कर्तव्य है। आपने कहा कि इस परिसर इस परिसर को आकर्षक एवं सुंदर बनाना है इस हेतु सभी का प्रयास होना चाहिए। ) Post navigation हज कमेटी जिलाध्यक्ष बनने पर मंत्री आरिफ अकील का स्वागत कर आभार माना एसडीएम अखिल राठौड़ ने स्कूल का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों से पूछे प्रश्न, जानी व्यवस्थाएं