थांदला। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ श्रावक कनकमल कटारिया उदयगढ वाले 70 वर्ष का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाजजनों में शोक छा गया। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। प्रतिदिन धर्म आराधना करना उनकी नियमित जीवन शैली का हिस्सा था। वे जब उदयगढ में निवास करते थे जब वहा साधु साध्वी जी का आगमन होता था तो वे उनकी वैयावच्च का पूरा पूरा लाभ लेते थेए वे युवा व्यापारी अनिल कटारिया के पिताजी तथा चिराग कटारिया के दादाजी थे।। उनके निधन पर श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, सचिव प्रदीप गादिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश एम शाहजी,ललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कपिल पीचा, सचिव जितेंद्र सी घोड़ावत सहित अन्य पदाधिकारियो एवं विभिन्न संगठनो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की। Post navigation आयुष्मान भारत की योजना के कार्ड बनेंगे 30 रुपए में अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर झुलते मिला, पुलिस की जांच जारी