गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा

जय आदिवासी युवा शक्ति सगठन के द्वारा महान नायक राणापूजा भील एवं रानीदुर्गवती की जयंती मनाई बिरसा मुंडा की प्रतिमा के शरण मे जाकर रानी दुर्गावती व राणा पुंजा भील के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित जय आदिवासी युवा शक्ति के अध्यक्ष हितेश तोमर ने राणा पुंजा भील की जीवनी ओर उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला कहा अंग्रेजो को घुटने टेकने को मजबूर कर देने वाले योद्धा हमारे समाज मे जन्म लेते है अंग्रेजो की चुंगल में फँसे देश को आजाद कराने में आदिवासी महापुरुषों व नारी शक्तियों ने योगदान दिया है और हम उन्ही के वंशज है हमे उनके मार्ग पर चलना है। माल्यर्पण कार्यक्रम के दौरान संपत धाकड़,कानसिंह चौहान, नानसिंह चौहान, धुलसिंह तोमर, अरविन्द चौहान, कमल कनेश ,सुनील चौहान, हरसिंह बामनिया, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *