ब्यूरो चीफ आलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट 

क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह सिंह डामोर ने विधानसभा क्षेत्र जोबट के कट्ठीवाड़ा व भाबरा ब्लाक का दौरा किया। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा, कार्यकताओं व अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। उनके साथ में विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत मौजूद थे।

सांसद गुमानसिंह डामोर व विशाल रावत कट्ठीवाड़ा पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकताओं से मिले व संगठन पर चर्चा की साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में तैयार रहने की बात कही। लोकसभा चुनाव को बहुत कम समय है ऐसे में अपनी तैयार को लेकर संगठन को कहा साथ ही पंच सरपंच, जनपत सदस्य से जन संवाद कर समस्या का निराकरण करने के लिए अधिकारियों से कहा। विशाल रावत ने कहा कि राज राम का भव्य मंदिर व प्रतिष्ठा के शुभ अवसर आप ओर हम सब को उत्साह का माहौल है । हम जब एक दुसरे से मिले तो राम राम कहकर मिले इस परम्परा को इसी तरह कायम रखना है।

आजाद नगर के देवली में विकसित संकल्प भारत यात्रा में शामिल हुए सांसद 

सांसद गुमान सिंह डामोर व सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत आजाद नगर भाबरा के देवली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए जहां सांसद गुमान सिंह डामोर ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया ओर कहा कि हर व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले हमारे यहीं प्रयास है। सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत ने कहा कि आज इस विकसित भारत संकल्प यात्रा जो गांव‌ गांव पहुंच रही है इसका मकसद है कि जो मोदी जी की गारंटी का लाभ मिल रहा या नहीं इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज सांसद महोदय आपके बीच आये है। साथ ही रावत ने कहा प्रधानमंत्री ने सोचालय, प्रधानमंत्री आवास, कपिल धारा कुएं बनवाएं ये सभी योजनाएं सीधे आप लोगों से जुड़ी हुई है जिसका लाभ आप लोगों को मल रहा है । चुनाव में हमने कहा था लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए हर माह हम साढ़े बारह सो दें रहे हैं । किसान के पास खाद के पैसे नहीं रहते थे आज किसान सम्मान निधि हम 10 हजार देंगे का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है । गरीब वर्ग के लोगों के पास बीमारी के लिए पैसा नहीं रहता था आज मोदी जी की गारंटी के चलते आज हर वर्ग को 5 लाख का इलाज मुफ्त में करने की योजना बनाई है । शासन की योजनाएं आप तक पहुंचे हम ओर हमारी सरकार यही प्रयास में ऐसे आयोजन कर लाभान्वित करने की बात करते हैं। 

भाबरा रेस्टहाउस में किया स्वागत

सांसद गुमानसिंह डामोर बरझर पहुंचकर कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया

बरझर में सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद गुमान सिंह डामोर व सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत ने भी शिरकत कि जिसमें रिगोल , बोरकुणडिया , बड़ा खुटाजा , बड़गांव , महेन्दा सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। सांसद गुमानसिंह डामोर ने कार्यकताओ से चर्चा की सभी को एक होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

विशेष रूप से यह थे मौजूद

कट्ठीवाड़ा से भदू पचाया , उदयगढ़ से मांगीलाल चौहान, प्रवीण भाई, जयपाल भाई, राकेश भाई, भाबरा से इन्दरसिंह डावर, नारायण अरोड़ा, भुपेंद्र डावर, हुजैफा असद अली, ज़िला पंचायत सदस्य बाबू डोन, भुपेंद्र चौहान, भुपेंद्र सिगाड, सीईओं रविन्द्र गुप्ता, बीईओ, विनोद कुमार कोरी व सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी आश विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *