अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट
विगत 25 जनवरी को एक अनाज व्यापारी बसंत पिता रमेशचंद राठौर जोबट-खट्टाली रोड पर पल्ली लगाकर अनाज-कपास की खरीदी कर रहे थे, तभी एक बाइक पर तीन अज्ञात लुटेरे आए व फरियादी व्यापारी बसंत से कपास का भाव पूछकर हाथ में रुपयों से भरी थैली छिड़़वाने लगे, तभी एक बदमाश ने व्यापारी को पत्थर से चोंट पहुंचकर रुपयों से भरा थैली छुड़वाकर बाइक से भाग निकले। थैली में 32 हजार रुपए नकदी थी। लूट के शिकार हुए व्यापारी बसंत राठौर ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ धारा 394 भादवि का मामला दर्ज कर लिया। दिनदहाड़े लूट की वारदात होने पर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने लुटेरों के खिलाफ 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। एसपी के निर्देशन में जोबट थाना प्रभारी एमके रघुवंशी, के नेतृत्व में टीम बनाकर इस लूट की वारदात की तफ्तीश शुरू की गई जिसमें 16 फरवरी को कमलेश पिता मानसिंह निवासी चमारबेगड़ा, राजेंद्र पिता विक्रम निवासी खेरवा, भूरसिंह पिता कुंवरसिंह निवासी थापली को गिरफ्तार कर 30 हजार रुपए बरामद कर लिए। एसपी श्रीवास्तव ने पुलिस टीम थानाप्रभारी रघुवंशी, उनि शंकरसिंह जमरा, प्रआर राकेश, प्रआर मनीष आर गजेंद्र, आर भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा, एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार के इनाम से पुरस्कृत किए जाने बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *