जितेंद्र वर्मा, जोबट पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के सख्त निर्देश पर अलीराजपुर जिले में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जोबट श्रीनीरज नामदेव और जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले के कुशल मार्गदर्शन में थाना जोबट की टीम ने ओवरलोडिंग यात्री बसों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान पाँच ओवरलोडिंग यात्री बसों के चालान काटे, जिनसे कुल 53,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। Post navigation देशभक्ति के गाने, हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे, भव्य तिरंगा यात्रा निकली दीमक बन खा गए सीसी रोड, ‘पोर्टल पर पूर्ण, जमीन पर अधूरा’ विकास के दावों की खुली पोल