झाबुआ लाइव के लिए दाहोद राजेश शर्मा की रिपोर्ट गुजरात राज्य के विधानसभा चुनाव में ओडिसा राज्य में आई आरपीएफ बटालियन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा सभी जगह की जा रही है। इस दौरान आरपीएफ की बटालियन ने 89 बच्चों को कपड़े, पानी की बॉटल, टिफिन किट बनाकर वितरित किए गए। गौरतलब है कि गुजरात राज्य में 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान आरपीएफ की बटालियन 838 ने एक कार्यक्रम आयोति किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर एसपी प्रेमवीरसिंह ने मौजूद रहकर दाहोद जिले के तरवाडिया भाऊ गांव की जय सालेश्वर महादेव आश्रम स्कूल के 89 स्कूली बच्चों को कपड़े, चप्पल, पानी की बॉटल, लॉन्च बॉक्स की पूरी किट वितरित की। आरपीएफ की इस सराहनीय पहल की एसपी प्रेमवीरसिंह ने प्रसंसा करते हुए कमांडर बरून कुमारजी आदिवासी तीर-कमान भेंट किए। वहीं आरपीएफ की बटालियन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशीप गोवा में चार गोल्ड मेडल जीत भाई-बहन ने किया जिले का नाम रोशन भाजपा नगर मंडल मंत्री जाटव बाइक से अवैध शराब परिवहन करते आबकारी विभाग के हत्थे चढ़े