अर्पित चोपड़ा, खवासा श्री श्री रविशंकर के प्रसिद्ध द आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्गत हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन खवासा में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि उक्त प्रोग्राम 18 से 21 अप्रेल तक स्थानीय जैन धर्मशाला में होगा, जिसमें योग, प्राणायाम के साथ सुदर्शन क्रिया भी सिखाई जाएगी। सभी क्रियाओं का प्रशिक्षण मंदसौर के खुमानसिंह चुंडावत देंगे। प्रशिक्षण का समय सायं 5 से 8 रहेगा। प्रशिक्षण के इच्छुक व्यक्तियों को पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। खवासा में रजिस्ट्रेशन के लिए जीतू सेन एवं संजय चौहान से संपर्क किया जा सकता है। ) Post navigation नव वर्ष में गुरुदेव के प्रवेश पर नगर में बरसी खुशियां, भव्य मंगल प्रवेश के बाद आखातीज के पारणे के लिए लगी बोलियां मैंटेनेंस के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काटेदार झाडिय़ों को रोड पर छोड़ा, राहगीर परेशान