विपुल पंचाल, झाबुआ साइबर सेल झाबुआ में कई दिनों से मोबाइल गुमने की शिकायतें मिल रही थी। अचानक मोबाइल गुमने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, फोन से अधिकांश लोग अपनी फेसबुक आईडी, जी-मेल आदि लॉग इन करके रखते हैं, अचानक से मोबाइल गुम हो जाने से उनकी आईडी से भी छेड़छाड़ का खतरा हो जाता है। मोबाइल घूमने संंबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा ऑपरेशन हेलो के तहत चौथे चरण में गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर कुल 45 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख हुए है। उक्त मोबाइल आवेदकों को बुलाकर उन्हें प्रदान किए जाएंगे। उक्त सराहनीय कार्य पर साइबर सेल की टीम में आर मंगलेश पाटीदार, आर महेश प्रजापति, आर संदीप बघेल एवं आर दीपक पटेल का योगदान रहा। Post navigation वेराई माता चौक पर कन्याओं का पूजन कर उन्हे कन्या भोजन करवाकर पुरस्कार वितरण किए गए गरबा महोत्सव इंदौर में आदिवासी छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन