रितेश गुप्ता @ थांदला भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा थांदला में वित्तीय समावेश जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक रामजी राय ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही शाखा प्रबंधक राय ने मोबाइल पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी एवं लोगों को जागरूक रहने के लिए आव्हान किया। इस मौके पर रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर अब्दुल समद खान एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। अंत में खान द्वारा कार्यक्रम में आने के लिए लोगों का आभार प्रदर्शन किया। Post navigation विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 66वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर-17 फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल के खिलाड़ियों ने मारी बाजी