आलीराजपुर। एसपी राजेश व्यास ने थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। करीब तीन साल से अधिक समय से आलीराजपुर कोतवाली में पदस्थ शिवराम तरोले को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह कार्यवाहक निरीक्षक सोनू सिटोले को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ समय पहले चंद्रशेखर आजाद नगर थाने से हटाए गए निरीक्षक गोपाल परमार को सोंडवा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जोबट थाना प्रभारी भी बदले गए हैं। जोबट थाने पर पदस्थ उप निरीक्षक मोहन सिंह डावर को आम्बुआ थाने पर भेजा गया है। Post navigation उदयगढ़ के मेगा हैल्थ कैंप में 6774 हितग्राहियों ने करवाई जांच और उपचार, सांसद ने लिया व्यवस्था का जायजा कपास के साथ लगाए गए गांजे के 158 पौधे पुलिस ने जब्त किए