झाबुआ Live के लिए ढेबरबडी से विपुल पांचाल की रिपोर्ट । एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने आज अभी अभी कल्याणपुरा थाने के ढेबर बडी के तडवी फलिया मे ” खाटला चोपाल ” लगाई जिसमें बड़ी संख्या मे ग्रामीण मोजूद रहे ज्यादा संख्या मे महिलाओं आई थी । एसपी ने मुख्यतः उदाहरणों के साथ शिक्षा के अभाव मे आने वाली दिक्कतों का उदाहरणों के साथ विश्लेषण किया । साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा ओर 18 वर्ष से कम आयु मे विवाह ना करने की यह कहते हुए समझाइश दी कि इससे ना सिर्फ बेटी पढ पाती है बल्कि कम उम्र मे माँ भी बन जाती है । जिससे बच्चे भी कमजोर होते है । उन्होंने दहेज के मामले मे जब अपनी बात रखी तो उपस्थित ग्रामीणों ने तालियां बजाकर स्वागत किया । एसपी ने शराब के चलते जीवन मे आने वाली आर्थिक ओर सेहत के साथ साथ पारिवारिक समस्याओ का विश्लेषण किया । इस अवसर पर एक सहभोज भी आयोजित किया गया । मोकै पर पेटलावद एसडीओपी आर आर आवासीया ; टीआई कोशलया चोहान आदि मोजूद थे । Post navigation राहुल गांधी ने सांसद कांतिलाल भूरिया संग बैठक कर की मोजूदा हालात की समीक्षा 40 लाख रुपये की 1400 पेटी अवैध शराब बरामद