आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। एसडीएम देवकीनन्दन सिंह ने मृतक की वेद वारिस उसकी पत्नी को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जानकारी के अनुसार सर्पदंश से कृषक सरदार पिता केरु की मृत्यु हो गई थी। इस पर मृतक के परिजनों को 4 लाख अनुदान राशि स्वीकृत की गई। सरदार पिता केरू जाति भिलाला की दि. 26 अक्टूबर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। मृतक के वैध वारिस पत्नी हजरी पति सरदार जाती भिलाला निवासी मथना तहसील चन्द्रशेखर आज़ाद नगर को राजस्व पुस्तक 6-4 में यथा संशोधित दि.1 मार्च 2018 में दिए गए प्रावधान अनुसार आर्थिक सहायता अनुदान 4 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की अनुसंशा की गई। Post navigation हजरत नवगज वली (रेअ) को जुलूस निकालकर पेश किया संदल और चादर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया