भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

एसडीएम निधि मिश्रा मंगलवार को जनसुनवाई करने रिंगोल ग्राम पंचायत पहुंची। जनसुनवाई में आए आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निराकरण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने ओचक निरीक्षण किया। 

ग्राम पंचायत कोरिया पान  के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। विद्यालय में  कक्षा वार बच्चों की उपस्थिति को चेक किया। विद्यालय में महिला समूह द्वारा खाना किस प्रकार से बच्चों को परोसा जाता है महिला समूह के निवास स्थान पर जाकर उनके किचन को जाकर देखा। सफाई और खाना किस प्रकार से बनाया जा रहा है, कैसा खाना है और बच्चों से पूछा की खाना कैसा मिलता है। बच्चों ने कहा खाना अच्छा मिलता है और मंगलवार को हमें खीर व पूड़ी भी बना कर खिलाई जाती है। बच्चों ने कविता भी सुनाई। साथ में तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, बीईओ विनोद कोरी, बी आर सी राजेंद्र बैरागी व अन्य शिक्षक  के साथ निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *