फिरोज खान (बबलू), ब्यूरो चीफ अलीराजपुर जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजादनगर में नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजय मंडलोई की अध्यक्षता में समस्त विभाग प्रमुख की बैठक ली गई। जिसमें समस्त विभाग प्रमुखों को निर्वाचन से सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही विजय मंडलोई ने कहा की निर्वाचन में किसी भी कर्मचारी-अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये जाने व अपने कार्य के प्रति सक्रिय रहने की बात कही। उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज निगम, तहसीलदार जितेन्द्र सोलंकी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास कल्पना सिसौदिया, वन विभाग रेंजर संदीप रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुबारिक खान, सहायक यंत्री आरएस चौहान, खंड पंचायत अधिकारी जीएस अचालिया एवं पटवारी, उपयंत्री उपस्थित थे। एसडीएम ने शान्ति समिति की बैठक ली- नवगत एसडीएम विजय मंडलोई ने पदभार ग्रहण करने के बाद चशे आजाद नगर थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते शान्ति समिति की बैठक ली। बैठक में विजय मंडलोई ने कहा कि आगामी नवरात्रि, दशहरा व मिलादुन्ननबी के त्योहारों को शान्ति से मनाने के लिये जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पत्रकारगणों से सहयोग की अपेक्षा की साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का पालन करने को कहा इस अवसर पर थाना प्रभारी पीके मुवेल, तहसीलदार जितेन्द सोलंकी, सीएमओ मुबारक खान, विधुत मंडल कार्यपालन यंत्री विनेश वर्मा, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण, समाजसेवी व पत्रकारगण विशेष रूप से मौजूद थे। चौकी प्रभारी बरझर ने शान्ति समिति की बैठक- आजाद नगर के ग्राम बरझर मे भी चौकी प्रभारी एसएस रघुवंशी ने आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए ग्राम पंचायत में बैठक रखी। बैठक मे नवरात्रि, दशहरा व मिलादुन्ननबी के त्योहारों को शान्ति से मनाने के लिये कहा साथ ही डीजे बजाने ना बजाकर छोटे-छोटे स्पीकर बजाने को कहा व साथ ही जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रात्री में समय पर गरबे बंद करने को कहा। Post navigation 2 साल बाद फिर आ गया डेंगू,स्वास्थ्य विभाग जानकर बन रहा अनजान ,पंचायत भी उदासीन आचार संहिता निर्देशो का उल्लंघन करने पर पेटलावद बीइओ संजय हक्कू को निर्वाचन अधिकारी ने किया निलबिंत