अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- नगर में शुक्रवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब नगर के अनेक स्थानों पर एसडीएम के साथ खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई कर जांच हेतु सेम्पल लिए। एसडीएम साकेत मालवीय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा द्वारा नगर की हतीम बोहरा के चस्का फैक्ट्री, शगुफ्ता आइस फैक्ट्री से सेम्पल जांच के लिए। वही निर्भय पडियार का पेप्सी पाउच गोडाउन सहित अन्य 4 होटलों से एक्सपाइरी शीतल पदार्थ को जब्त कर उन्हें फेंकवा दिया गया। एसडीएम मालवीय ने बताया कि नगर में शीतल खाद्य पदार्थो का पंचनामा बनाया है तथा जब्त पदार्थो को जांच हेतु भेजा जाएगा। गुणवत्ता जांच के उपरांत अगली कार्रवाई की जाएगी तथा सभी संचालकों को निर्देश दिए गए की एक्सपायर हो चुकी पुराने खाद्य पदार्थो की बिक्री न करे। Post navigation पीडीएस की पात्रता सूची से सम्पन्न होंगे बाहर, नाम हटाने के मापदंड तय मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह चोहान ” झाबुआ – अलीराजपुर के दोरै पर !