जीवनलाल राठौड़, सारंगी
एसटी-एससी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को न मानते हुए भारत सरकार द्वारा अध्यादेश लाने के विरोध में स्वर्ण समाज द्वारा सारंगी नगर बंद पूर्णत: सफल रहा। सारंगी के समस्त व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर एसटी-एससी एक्ट का विरोध कर स्वर्ण समाज द्वारा रैली निकाल कर राजपाल के नाम ज्ञापन सारंगी बस स्टैंड पर एसडीएम हर्षल पंचोली को सौंपा। विरोध फलस्वरूप सारंगी नगर सुबह से लेकर शाम तक पूर्णत: बन्द रहा गुरुवार सारंगी हाट बाजार होने पर भी बन्द रहा। नगर के हर वर्ग हर समाज के लोगों ने इस कानून के विरुद्ध अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छिक रूप से बन्द कर अपना विरोध जताया। नगर में जनता द्वारा बिना राजनीति हस्तक्षेप के एकजुटता दिखाई, तो पुलिस प्रशासन ओर राजस्व विभाग के अधिकारी सुबह से ही कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए मुस्तेद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *