दिनेश वर्मा झाबुआ https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260924-WA0014.mp4 नगर कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय आवास और खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक राशि स्वीकृत की जाती है। पुलिस बल के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है। एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर देश के राज्यों में सबसे कम है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लैपटॉप, साइकिल और किताबों के साथ स्कूटी भी प्रदान कर रही है, ताकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें। – *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* Post navigation कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया