झाबुआ लाइव डेस्क- एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठयक्रम कक्षा तीसरी से पांचवी तक कक्षाओं के सेवाकालीन प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी प्रेमसिंग जामोद एवं मेड़ा द्वारा अकादमिक हाल थांदला में सुचारू रूप से संपन्न करवाया। इस दौरान समापन अवसर पर विशेष अतिथि एनसीईआरटी के बीआरसी दिलीप जोशी, बीईओ डोडियार मेडम व चंद्रप्रकाश त्रिपाठी रहे जिसका संचालन मनीष चौहान ने किया व आभार प्रदर्शन पवन ओझा ने किया जिसमे मास्टर ट्रैनर राजेन्द्र नायक, जयेश शर्मा, पवन ओझा, मनीष चौहान द्वारा एनसीइआरटी आधारित पाठ्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया गया। Post navigation गणेशोत्सव में बच्चों ने नाट्य मंचन कर दिया स्वच्छता का संदेश ईदुल अज़हा पर गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद