अलीराजपुर लाइव के लिए छकतला से रक्षित मोदी की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के ” छकतला” मे बीती रात चोरों ने बडा धावा बोलते हुऐ 15 दुकानो के ताले चटका दिए, इनमे से कितनी दुकानो मे चोरी हुई इसका अभी खुलासा नही हो पाया है क्योकि अपनी दुकाने के टुटे ताले देखकर ही व्यापारी भडक गये ओर स्थानीय पुलिस चोकी पर जा पहुंचे ..ओर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गये ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आने पर ही धरना समाप्त करने ओर अपनी दुकानो मे हुऐ नुकसान को चेक करवाने की मांग पर अडे हुऐ है । बीती रात जिन दुकानदारों के यहा ताले टुटे है उनके नाम इस प्रकार है हनुमान मंदिर ; मुकेश पान सेंटर ; कालूभाई ( फुलमाल रोड) ; कटलरी व्यापारी कुंवर सिंह तोमर ; सुरसिंह ( फुलमाल रोड ) ; मुकेश ( फुलमाल रोड ) ; बंटुभाई ( फुलमाल रोड ) ; राजेश राठोड ( फुलमाल रोड ) ; ईश्वर ( फुलमाल रोड ) ; हुलूभाई ( बस स्टैंड ) ; राजु मंसुरी ( बस स्टैंड ) ; विकास ( फुलमाल रोड ) ; नरेंद्र ( कवाट रोड) ; भायसिंह ( फुलमाल रोड ) एंव एक अन्य शामिल है इसके अतिरिक्त एक सप्ताह के भीतर ही छकतला से शंकरलाल राठोड़ ; नानजी कनेश ; इमरान ; पवन ; भुरु ; कोशिक के वाहनों के टायर भी चोरी हो चुके है। इस संबंध मे एसपी अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है अधिकारियों को भेजा जा रहा है जल्दी ही चोरो का पता लगाया जायेगा ओर आगे ऐसी घटनाओ को रोकने के कदम उठाए जायेंगे । Post navigation गुणवत्ता की जांच किए बिना ही तीन पंचायत भवनों को ढहाया, कार्यप्रणाली पर लगाए प्रश्नचिन्ह गांव में लूटपाट करने के इरादे 18 लुटेरे गैंग बनाकर पहुंचे, ग्रामीणों पकडक़र की जमकर धुनाई एक लुटेरे की मौत