मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के धुंधलवाट गांव के एक महिला एवं युवक का शव अलग-अलग जगह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच शुरू की है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि धुधंलवाट गांव की महिला गुलबाई पति इडा का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है तथा उसकी नृशंस तरीके से हत्या की गई है। गुलबाई का शव उसके घर के समीप ही बरामद हुआ है और शव से 200 फीट की दूरी पर कहीं उसकी टूटी चूडिय़ां तो कहीं शरीर के वस्त्र बरामद हुए हैं। पुलिस को मामले में परिजनों पर शक है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वही धुंधलवाट गांव के ही रहने वाले युवक भेरू पिता चमरा भिलाला का फांसी लगा हुआ शव भी पास के मसनी गांव में बरामद हुआ है। युवक का शव फांसी पर जरूर लटका मिला है लेकिन चेहरे पर चोट के निशान होने से पुलिस को युवक की हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस ने फिलहाल इन दोनों ही हत्याओं पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि कहीं इन दोनों हत्याओं का आपस में कोई संबंध तो नहीं है। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation ईद-उल फितर के पर्व धूमधाम से मनाया, ईद-उल-फितर का संदेश उजले कपड़े पहनना नहीं बल्कि अपने दिल को हर बुराई से साफ करना : मौलाना इस्माइल कादरी विधायक मेड़ा ने नवीन 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना