जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
पिछले दिनों पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। स्वर्गीय प्रमोद ठाकुर की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती व स्व ठाकुर के चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण में ज्योति ठाकुर ने कहा कि पुण्यतिथि पर सारे देश के साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ही इस दिन को चुना गया। आरंभ में मां भारती की आराधना में श्याम राठौर नानपुर ने अपना स्वर प्रदान किया। इसी क्रम में गिरीश भटनागर आजाद नगर, जितेंद्र तंवर, कासिम अली मंसूरी अलीराजपुर, प्रदीप नगवडिया खट्टाली, शफाकत हुसैन दाऊदी और सौंदर्या ठाकुर नानपुर ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नवचेतना महिला मंडल अलीराजपुर की नीरजा चन्देल, संध्या तंवर, जया गहलोत सहित 20 से अधिक महिला सदस्यों ने मां तुझे सलाम शीर्षक से नाट्य प्रस्तुति में उपस्थित दर्शकों के रोंगटे खड़े करने वाला कथानक प्रस्तुत किया जिसे सराहना मिली। आयोजन में भूतपूर्व सैनिकों एवं संस्था व संगठन को मोमेंटो के साथ अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। भूतपूर्व सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहे थावरसिंह सोलंकी ने अपने अनुभव सांझा करते हुए उपस्थित जनों को रोमांचित कर दिया। आयोजन में साईंसेवा समिति द्वारा सराहनीय भूमिका रखने वाले सभी समाज वर्ग के वरिष्ठ जनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया। पत्रकार संघ द्वारा भी पारितोषिक दिए गए। आयोजन का गरिमामय संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया व आभार साईं समिति के देवेन्द वाणी ने व्यक्त किया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *