जितेंद्र वर्मा, जोबट नगर में एक महिला की अचानक मौत हो गई। घटना जोबट तहसील कार्यालय के बाहर की है। जहां पर मंगलवार लगभग 11:30 से 12 बजे के आसपास शांति पति कालू निवासी करचैट बेहड़िया नदी फलिया को अचानक खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने जेठ के साथ अपना इलाज करने के लिए जोबट हॉस्पिटल जा रही थी तभी रास्ते में जी घबराहट हुई और अचानक उल्टी होने लगी इसके बाद महिला की मौत हो गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-15-at-12.46.40-PM.mp4 Post navigation आदिवासी समाज ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी