थांदला। लायंस क्लब थांदला द्वारा लायन पूनमचंद गादिया की पुण्य स्मृति में लायंस मांटेसरी स्कूल थांदला में एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वाइब्रेशन एवं सुजोक के माध्यम से कई प्रकार के रोगों का निदान किया जाएगा। 14 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी रविवार तक यह शिविर चलेगा। संपूर्ण शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रति व्यक्ति 100 रुपए रहेगा। थैरेपिस्ट अनूप चौधरी एवं थेरेपिस्ट प्रकाश चौधरी इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। उपचार योजना संबंधी जानकारी लायंस क्लब अध्यक्ष लायन सावन गर्ग एवं सचिव लायन प्रशांत (मोंटू) उपाध्याय ने दी।। Post navigation नाम राष्ट्रपिता के नाम पर लेकिन जाम ऐसा की आप भी उफ्फ करने लगेंगे चाय पीने के बाद आप फेकेंगे नहीं, खाएंगे इस कप को