भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर खेल के मैदान में जब हौसला और जुनून मिलते हैं, तो इतिहास बनता है। ऐसा ही अद्भुत करिश्मा कर दिखाया है चंद्रशेखर आजाद नगर के सेजावाड़ा एकलव्य स्कूल के ग्राम मालवेली के आदिवासी समाज के सातवीं कक्षा के छात्र शिवम पिता दिलीप चौहान ने। शिवम ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस जीत के बाद मालवेली गांव और एकलव्य परिसर में खुशी का माहौल है। शिवम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब शिवम अपने कोच के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। Post navigation घुंट काछला के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया : नवीन रजिस्ट्रेशन/त्रुटि सुधार के लिए अंतिम अवसर