आसिफ हुसैन शेख प्रदेश मे उपचुनाव के लिए टिकटो के बटवारे को लेकर बीजेपी ही नही काग्रेंस पार्टी भी बेहद पेशोपेश मे है ।दोनो पार्टियों मे अंदरखाने मे खुब मशक्कत चल रही है। जबकि अलिराजपुर जिले के काग्रेंस अध्यक्ष महेश पटेल जोबट विधान सभा क्षैत्र मे उपचुनाव के लिए काग्रेंस के पक्ष मे गाव गाव शहर शहर जाकर कही कार्यकर्ताओ से तो कही ग्रामवासियों से तो कही शहर के नागरिकों से रुबरु सम्पर्क कर क्षैत्र मे क ई बैठके आदि आयोजित कर रहे है। इन बैठको मे ग्रामीण़ो सहित काफी सख्या मे सरपंच व कार्यकर्ता भी अपना योगदान देकर सम्लित हो रहे है। इसी सदर्भ मे आज उदयगढ मुख्यालय पर ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष कमरू अजनार के निवास पर कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानसिंह मुझाल्दा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष महेश पटेल की उपस्थिति मे एक वृहद बैठक रखी गई।जिसमे उदयगढ़ क्षैत्र के काफी सख्या मे क्षैत्र के सरपंच व काग्रेस कार्यकर्ताओ सहित बडी सख्या मे क्षैत्र के ग्रामीणजन भी उपस्थित हुए। इस बैठक मे भी ऐसा लग रहाथा व सभी उपस्थित जनो की धारणा भी यह थी कि काग्रेस से जोबट विधान सभा के लिए अगर टिकट फाईनल हो तो महेश पटेल को ही दि जाना चाहिये यह सभी की धारणा थी। झाबुआ अलीराजपुर लाइव ने महेश पटेल से सवाल पर बताया कि अभी टिकट फाईनल नही हुआ है।पर मुझे एक ,एक काग्रेस के जाबाज सिपाही होने के नाते क्षैत्र की जबाजदारी सौपी गई और बोला है की सभी को एक जुट कर पार्टी को मजबुत के साथ ही विजय दिलावे। मे अपना कतर्व्य निभा रहा हुँ। जबकि इन्होने सुलोचना रावत व उनके बेटे विशाल के भाजपा मे शामील हो जाने के सवाल पर बताया कि पचास वर्ष से काग्रेस से जुडे़ हुए थे ।काग्रेस ने सब कुछ मान सम्मान दिया था। उसके बाद भी उनके बेटे ने निर्दलीय चुना् लडा़ उसके बाद भी अभी उप चुनाव मे सुलोचना के नाम पार्टी से टिकिट फाईनल था ।पर इन्होने दो दिन से मोबाईल ही बंद कर भाजपा ज्वाईन कर ली । भास्कर ने महेश पटेल से आखरी सवाल किया कि अगर आपको काग्रेंस पार्टी प्रत्याशी घोषित करती है तो आपकी क्षैत्र के प्रति क्या प्राथमिकता रहेगी ।तो उन्होने बताया कि अभी टिकिट किसी का भी फाईनल नही हुआ है।पर आपने यह सवाल किया है तो मेरी पहली प्राथमिकता क्षैत्र के प्रत्येक ग्रामीण व रहवासियो से जिवित सम्पर्क रहकर उनकी हर समस्याओं का निदान करने मे पुर्ण सहयोग करुगा ।और क्षैत्र के विकास के साथ ही पार्टी को मुल्यो का भी सम्मान करुगा। इस कार्यक्रम मे सरपंच कुवरसिह,थानसिंह,राघुसिह,लीमसिह,मेहताबसिह ,रमेश सेठ,मोहम्मद ठेकेदार ओम सेठ, राजा तोमर,सेकडो की तादाद मे कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान : जोबट से महेश पटेल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रक्तदान एवं जागरुकता शिविर, शिवगंगा झाबुआ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए 30 युवा