आलीराजपुर। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एस.डी.ओ. पी. जोबट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयगड़ निरीक्षक ब्रजभूषण हिरवे के नेतृत्व में दिनांक 27.09.2024 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब पकड़ी। सउनि जगन्नाथ चावड़े दवारा पुलिस बल की सहायता से आरोपी मुकेश पिता सामला पटलिया उम्र 39 साल नि.खुशालबयडी पटेल फलिया के घर की तलाशी में ৪0 पेटी गोवा व्हीस्की शराब की मात्रा 720 लीटर, कुल किमती 160000/- रूपये, की बरामद की एवं आरोपी मुकेश को मौके पर पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्त कर धारा 34{2), 36 आब. एक्ट में आरोपी मुकेश के विरूध्द अपराध 317/2024 धारा 34{(2), 36 आब. एक्ट का पंजिबध्द किया गया। कार्यवाही में शामिल पुलिस कर्मचारी- सउनि खुमसिह बारिया, सउनि भैरुसिह भिण्डे, प्रआर. 45 गरवरसिह, प्रआर. 358 राजेश गणावा, प्रआर. 366 अमरसिह, आर. 535 तुफान , सैनिक 310 धर्मेन्द्र की सरहनीय भूमिका रही। Post navigation अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय, बीईओ से मिलकर बताई समस्या शहीद भगतसिंह भारत की शान है, 23 वर्ष की आयु में देश के लिए कुर्बान हो गए और हमारे दिलों में अजर अमर हो गए