झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शुक्रवार को उत्कृष्ट उमावि पेटलावद में छात्र परिषद एवं का गठन किया गया।छात्र परिषद का गठन गत वर्ष के परीक्षा परिणाम के अनुसार मेरिट आधार पर किया गया जिसमें अध्यक्ष महिमा सेठिया, उपाध्यक्ष हितेश पाटीदार, साहित्यिक सचिव हर्षित मेहता, सांस्कृतिक सचिव रेणुका मुणिया, विज्ञान सचिव चेतन भाटी, कला सचिव सुरेश खपेड़, वाणिज्य सचिव, हर्ष राणावत, क्रीड़ा सचिव करणसिंह मैड़ा, पर्यावरण सचिव प्रज्ज्वल चौहान, कृषि सचिव शिवम मुलेवा, समाजसेवा सचिव बालू सिंगाड़, वाचनालय सचिव तान्या सिंगाड़, अनुशासन सचिव नरेन्द्र परमार, स्वच्छता सचिव गजेन्द्र परमार, छात्रा प्रतिनिधि ज्योति परमार, माध्यमिक अध्यक्ष विजय झणिया, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव शंकर सिंगाड़ मनोनीत किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य पीटर रिबेलो एवं समस्त शिक्षक स्टॉफ द्वारा नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *