आलीराजपुर। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष नानसिंह चौहान और कार्यवाहक अध्यक्ष कुंवरसिंह भिंडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 313 जनपद पंचायतों के सचिवों के हितों की रक्षा के लिए इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह याचिका अधिवक्ता प्रियव्रत सिंह चौहान के माध्यम से दायर होगी। बैठक में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन, 7वें वेतनमान का लाभ, शासकीय कर्मचारी का दर्जा, बीमा व पेंशन सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण और बकाया एरियर भुगतान जैसी मांगों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी सचिवों से 5 अगस्त 2026 से पूर्व दस्तावेज़ ब्लॉक कार्यकारिणी के पास जमा कराने की अपील की है। बैठक में तेरसिंह भेडिया, शंकरसिंह बामनिया, शहज़ाद खान, रमेश भायसिंह, रेहान अली, नरेंद्र सोलंकी और मुकामसिंह हरवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया गुरु पूजन आलीराजपुर में 10 अगस्त तक विशेष यातायात अभियान, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी