रितेश गुप्ता, थांदला कैथोलिक डायसिस झाबुआ के झापादरा चर्च में ईश माता मरियम का पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर एक बजे जुलूस पुराने चर्च ग्रोटो से निकाला जाएगा। समारोह के मुख्य याजक व प्रवचक फादर साइमन राज होंगे। झापादरा के पल्लीपुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा ने बताया कि जुलूस संत माइकल स्कूल प्रांगण तक जाएगा जहां मिस्सा पूजा समारोह होगा जिसमें आसपास गांव के समाजजन भाग लेकर अपनी मन्नत स्वरूप माता मरियम के प्रति धन्यवाद व मिस्साएं अर्पित करेंगे। समारोह की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। Post navigation मदरसा मुस्तुफाइया में नि:शुल्क रोग निदान कैंप में सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम के विराट वैदिक कार्यक्रम में बोले राज्यपाल पीबी आचार्य : स्वयं को शिक्षित कर अपने ज्ञान को ऊंचाइयों तक ले जाएं अंचलवासी