मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे में विगत लगभग 2 माह से भारत गैस कंपनी के सिलेंडरों का वितरण विजय गैस एजेंसी जोबट द्वारा नहीं किया जा रहा था परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं को झाबुआ लाइव में प्रकाशित होते ही एजेंसी ने सिलेंडर वितरण कर दिया जिससे उपभोक्ताओं में हर्ष है। उपभोक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत गैस कंपनी के जोबट की विजय गैस एजेंसी द्वारा आंबुआ कस्बे के उपभोक्ताओं को आंबुआ में गैस टंकियों का वितरण विगत 2 माह से भी अधिक समय से नहीं किया जा रहा था और नहीं उचित उत्तर दिया जा रहा था जनसमस्याओं के प्रमुखता के साथ उठाने वाले एकमात्र झाबुआ-अलीराजपुर लाइव में 12 जून को गैस सिलेंडर वितरण नहीं करने का समाचार प्रकाशित होते ही 13 जून को ही सुबह 10 बजे सिलेंडर का वितरण एजेंसी द्वारा किया गया सिलेंडर मिलने से उपभोक्ताओं विशेषकर महिलाओं में हर्ष है सभी ने अलीराजपुर झाबुआ लाइव द्वारा इस समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाए जाने पर आभार माना है Post navigation भारत गैस एजेंसी डीलर की कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में रोष गौरीशाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स कल, कव्वाली में जुटेंगे हजारों जायरीन