झाबुआ। इंदौर में टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार सागर चौकसे पर 12-13 अगस्त की दरमियानी रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले की झाबुआ जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने इस घटना के विरोध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ल चौकसे लगातार क्षेत्रीय गुंडों की नशाखोरी का विरोध करते रहे हैं। इसी कारण बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर हमला किया, जिससे चौकसे को गंभीर चोटें आई हैं। झाबुआ के पत्रकारों ने इस हमले को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सागर चौकसे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वर्षों से लंबित पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की भी मांग की है। Post navigation चाँदपुर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया शहर के राजगढ़ नाके पर कथित तौर पर 1 कोटवार सहित 2 युवकों का अपहरण – भाजगड़ी के दौरान हुआ विवाद