आलीराजपुर। नेशनल हाईवे 56 आम्बुआ से सेजावाड़ा तक बनने वाली टू लेन सड़क के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 370.74 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। यह मार्ग आम्बुआ से मध्यप्रदेश की सीमा को गुजरात से जोड़ेगा। आम्बुआ से दाहोद तक खंड के पेव्ड शोल्डर के साथ अपग्रेड करने पर यह राशि खर्च की जाएगी। इसकी जानकारी सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी साझा की। सड़क बनने से राह आसान होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *