आलीराजपुर। अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘आनंद के आयाम’ नेशनल सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के 10 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अलीराजपुर की मास्टर ट्रेनर नीरजा चंदेल ने मुख्यमंत्री जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर के मास्टर ट्रेनर्स, आनंदक, प्राचार्य, संभाग कोऑर्डिनेटर और वॉलिंटियर्स ने सहभागिता की। अलीराजपुर जिले से अमित गढ़वाल और नीरजा चंदेल ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। “खुशी जीवन जीने की सबसे सुंदर कला है” के संदेश के साथ इस सेमिनार ने समाज में सकारात्मकता और सामूहिक प्रसन्नता का संचार किया। 20 मार्च का यह आयोजन पूरी तरह प्रेरणा और उत्साह से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *